Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह से मात दे दी। इस मैच में युवा गेंदबाज आकाश मधवाल ने 5 विकेट झटके और सभी को अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद जहां कई दिग्ग्जों ने उनकी तारीफ की वहीं दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पेसर आकाश मधवाल के गेंदबाजी फिगर को दोहरोना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। आकाश ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 3.3 ओवर में 5 विकेट झटके थे। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 5 ही रन दिए थे।
मैच के बाद क्रिकबज पर चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ‘अगर मैं दें सकता तो मैं मधवाल को 11/10 अंक देता। उसने बदोनी को जिस तरह से सेटअप किया और उसे ऑउट किया, वह बहुत ही शानदार था। मधवाल ने सिर्फ पांच रन पर पांच विकेट लेकर ऐसे आंकड़े को दर्ज किया हैं, जो मुझे लगता है कि इसे कोई दूसरा नहीं दोहरा सकेगा।’
वहीं इस पर चर्चा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने आकाश मधवाल की तेज रफ्तार की भी तारीफ की और उन्हें आईपीएल का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि ‘मधवाल की तेज रफतार की वजह से बदोनी की विकेट मिली, क्योंकि वह सोच रहा था कि वह पीछे की लेंथ की गेंद को पिक कर लेगा, लेकिन वो गति से मात खा गया। वह एक थिंकिंग गेंदबाज हैं और निश्चित रूप से वे आईपीएल का भविष्य है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।