---विज्ञापन---

Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में हुए फ्लॉप, सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. वैभव ने 16 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.

---विज्ञापन---

Duleep Trophy Final, Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. हालांकि, फाइनल मैच की दूसरी पारी में ईस्ट जोन के उपकप्तान और तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. वैभव ने 16 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया. पहली पारी में उन्होंने 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी में बनाए सिर्फ 8 रन

साउथ जोन को पहली पारी में 336 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन पारी का आगाज करने उतरे थे, लेकिन सिर्फ 13 रन के स्कोर पर ही दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए. अभिमन्यु महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद फैंस को वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. वह आगे बढ़कर छक्का लगाने के चक्कर अपना विकेट गंवा बैठे.

---विज्ञापन---

15 वर्षीय वैभव ने दूसरी पारी में 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके के साथ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें साउथ जोन के गेंदबाज त्रिपुरा विजय ने विकेटकीपर एन जगदिशन के हाथों स्टंप आउट कराया. मैच की पहली पारी में उन्होंने 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने एक छक्का और 5 चौके लगाए थे. खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 10 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन बना लिए है और टीम की कुल बढ़त 396 रनों की हो गई है.

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. पहली बार दलीप ट्रॉफी खेल रहे वैभव ने तीन मैचों की 5 पारियों में 38.4 की औसत से 192 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक पारी भी खेली. उन्होंने सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी पिछली पांच पारियां 8(16), 44(37), 40(43), 92(81) & 8(6) रहीं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- India Cricket Schedule: 2026 में टीम इंडिया खेलेगी 31 और मैच, देखें कब और किससे होगी भिड़ंत

शतक से चूके तिलक वर्मा, मुश्किल में साउथ जोन

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रनों बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के भी लगाए. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने भी शानदार शतक जड़ा और 101 रनों की पारी खेली. वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन, शिखर मोहन ने 85 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन जोड़े.

708 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में उतरी तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन 336 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ जोन के लिए कप्तान तिलक ने सबसे ज्यादा 99 रनों की पारी खेली. वह महज 1 रन से शतक पूरा करने से चूक गए. उनके अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन और एन जगदीशन ने 32 रन बनाए. हालांकि, टीम 336 रन ही बना सकी और ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिली. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी, शिखर मोहन और मोहम्मद कौनाइन कुरैशी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘मुझे पहले से पता था पाकिस्तान 3-0 से हारेगा…’ वसीम अकरम ने अपनी ही टीम के खिलाफ दिया बड़ा बयान

First published on: Sep 09, 2026 01:26 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola