---विज्ञापन---

‘मुझे पहले से पता था पाकिस्तान 3-0 से हारेगा…’ वसीम अकरम ने अपनी ही टीम के खिलाफ दिया बड़ा बयान

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अपनी लाज बचाने उतरेगी. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें पहले से पता था कि पाकिस्तान की टीम 3-0 से हार जाएगी.

---विज्ञापन---

England vs Pakistan Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान को शुरुआती दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है और उस पर सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड को चुनौती देने में नाकाम रही पाकिस्तानी टीम में 7 बड़े बदलाव किए गए हैं. इसके साथ ही टीम के हेड कोच और बॉलिंग कोच को भी हटा दिया गया है.

अब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपनी लाज बचाने उतरेगी. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें पहले से ही पता था कि पाकिस्तान की टीम 3-0 से हार जाएगी. अकरम ने अपनी ही टीम की जमकर आलोचना की है.

---विज्ञापन---

वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम की जमकर की आलोचना

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाना है. इस टेस्ट मैच से पहले वसीम अकरम ने द एथलेटिक से बात करते हुए कहा कि, “मुझे सीरीज शुरू होने से पहले ही पता था कि हम इंग्लैंड से 3-0 से हारने वाले हैं. हमारी बैटिंग स्ट्रगल कर रही है, हमारी बॉलिंग औसत से भी नीचे है और हमारी फील्डिंग और भी खराब है. यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है.”

बता दें कि, अकरम उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे, जिसने 1987 और 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टेस्ट सीरीज जीती थीं. इसमें से आखिरी सीरीज में वह पाकिस्तान के कप्तान भी थे. लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम की हालात बेहद खराब नजर आ रही है. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से करारी मात दी थी. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड को पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

---विज्ञापन---

7 खिलाड़ियों को बाहर करने के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई. दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए एक साथ 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. इसमें मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे. इसके अलावा, बोर्ड ने टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया. पीसीबी ने इन बड़े बदलावों से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया.

पीसीबी के इस फैसल पर वसीम अकरम ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन उनका मानना है कि वे अपने एटीट्यूड से खुद ही समस्या खड़े कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में एक कहावत है, ‘ताली सिर्फ दो हाथों से ही बजाई जा सकती है’.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में क्या अलग से होटल लेगी टीम इंडिया? BCCI ने खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा पर दिया बड़ा अपडेट

फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल गया है – अकरम

वसीम अकरम ने आगे कहा, “मुझसे अक्सर पूछा जाता है, ‘क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं?’ लेकिन मुद्दा बहुत गंभीर हैं. ये टॉप खिलाड़ी हैं, इसके अलावा वहां और कुछ नहीं है. सिस्टम उसके नीचे नहीं हैं. पिछले कुछ सालों में घरेलू फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल गया है और कोई कंसिस्टेंसी नहीं है, कोई सब्र नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “इसका असर फैंस पर भी पड़ता है. वे टीम को हारते हुए देखते हैं और वे भी सब कुछ तहस-नहस कर देना चाहते हैं. हमने ऐसा कई बार किया है और अब सच में कुछ नहीं बचा है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा का टूटा दिल, दलीप ट्रॉफी फाइनल में 99 रन पर हुए OUT, मुश्किल में साउथ जोन

First published on: Sep 09, 2026 12:48 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola