IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों के टिकट को लेकर मची होड़, महज 2 सप्ताह में बिके 50000 से ज्यादा टिकट

IND vs NZ: टीम इंडिया इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाने हैं. इन भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों के टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही है और अब तक 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

rohit sharma virat kohli

22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा (Image: ANI)

India vs New Zealand: टीम इंडिया के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20I और 5 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा, दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों के टिकट के लिए फैंस को बीच होड़ मची हुई है. टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही और महज 2 सप्ताह में 50,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. कई मुकाबलों के लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं.

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड मैचों के 50000 से ज्यादा टिकट बिके

टीम इंडिया करीब 6 साल बाद न्यूजीलैंड का दौरा करने जा रही है और इस दौरे को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) के प्रेस रिलीज के मुताबिक, “क्रिकेट नेशन के सदस्यों, स्काई ग्राहकों के बाद सोमवार (7 सितंबर) को आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है. इसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं.”

विज्ञापन

बोर्ड ने आगे बताया, “ईडन पार्क में टिकटों की मांग सबसे ज्यादा रही है. 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार स्टेडियम के छठी पंक्ति की सीटें खोलना पड़ रहा है. भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी.”

22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 1 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आ सकते हैं, जबकि टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, टीम इंडिया 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में हुए फ्लॉप, सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
पहला टी-2022 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी-2024 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी-2027 अक्टूबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी-2030 अक्टूबरईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी-201 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
पहला वनडे4 नवंबरईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पांचवां वनडे15 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पहला टेस्ट19–23 नवंबरबेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें- ‘मुझे पहले से पता था पाकिस्तान 3-0 से हारेगा…’ वसीम अकरम ने अपनी ही टीम के खिलाफ दिया बड़ा बयान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ