---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PBKS vs DC: प्रभसिमरन के पैर में लगी फिल साल्ट की थ्रो, जानिए अंपायर ने क्यों नहीं दिया आउट

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेले गए आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में एक मोमेंट क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर फिल साल्ट ने बड़ा झटका दे दिया। साल्ट ने उन्हें रनआउट करने के चक्कर में पैर में गेंद […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेले गए आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में एक मोमेंट क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर फिल साल्ट ने बड़ा झटका दे दिया। साल्ट ने उन्हें रनआउट करने के चक्कर में पैर में गेंद मार दी। इसके बाद साल्ट अंपायर से भिड़ते नजर आए।

सातवें ओवर के दौरान दिखा नजारा 

ये नजारा पंजाब की पारी के सातवें ओवर के दौरान देखने को मिला। अक्षर पटेल ने प्रभसिमरन सिंह को दूसरी गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इस पर तेजी से एक रन चुराना चाहा। प्रभ तेजी से भागे, लेकिन पीछे खड़े फील्डर फिल साल्ट ने गेंद उठाई और इसे नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया। ये गेंद तेजी से दौड़ रहे प्रभसिमरन के पैरों में जाकर लगी। इससे उन्हें चोट भी लग गई, लेकिन ये क्या?

---विज्ञापन---

अंपायर के फैसले पर हो गए नाराज 

साल्ट ने प्रभसिमरन के खिलाफ मैदान में बाधा (Obstructing The Field) डालने की अपील कर दी। इसके बाद रिव्यू लिया गया, जिसमें नजर आया कि प्रभ ने दौड़ते हुए अपनी दिशा नहीं बदली। आखिरकार उन्हें नॉटआउट करार दे दिया गया। हालांकि साल्ट इससे निराश नजर आए। वे भड़के और अंपायर से इसके बारे में बातचीत करते नाराज दिखे। वॉर्नर भी अंपायर के पास आ गए। अंत में वह साल्ट को लेकर चले गए।

---विज्ञापन---

हालांकि इस मामले के बाद प्रभसिमरन रिदम टूटी और वह चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। उन्हें यश ढुल ने लॉन्ग ऑन की दिशा में कैच पकड़कर रवाना किया। पिछले मैच में शानदार सेंचुरी ठोक सुर्खियां बटोरने वाले प्रभसिमरन इस मैच में 19 गेंदों में 4 चौके लगाकर 22 रन ही बना पाए।

क्या है नियम 

एमसीसी के नियम 37.2 के अनुसार, ऐसी स्थिति में बल्लेबाज के द्वारा मैदान में बाधा डालने का प्रयास नहीं माना जाएगा, जब यह चोट से बचने के लिए हो।

First published on: May 17, 2023 10:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola