ZIM vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 59 रनों से जीता पहला वनडे, जिम्बाब्वे को घर पर मिली हार

Australia vs Zimbabwe: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 59 रनों से जीता. टीम की ओर से मैट रैनशॉ और नाथन एलिस ने शानदार प्रदर्शन किया.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम/ Image Source: Screengrab/ Sony

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम/ Image Source: Screengrab/ Sony

Australia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 59 रनों से जीत हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रैनशॉ ने शानदार शतक जमाया था, जबकि जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा और क्रेग एरविन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि जिम्बाब्वे को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 294 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ट्रेविस हेड खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए. हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कूपर कोनोली ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 46 गेंदों में 51 रन बनाए थे. लेकिन वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके.

विज्ञापन

इसके अलावा मैट रैनशॉ ने 94 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 छक्के लगाए. रैनशॉ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा, जो यादगार भी बन गया.

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्याम्हुरी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 9 ओवर में 62 रन खर्च कर 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, ब्रैड इवांस ने 9 ओवर में 51 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. वहीं, कप्तान सिकंदर रजा ने 10 ओवर में 62 रन खर्च कर 1 विकेट लिया.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की पारी 235 रनों पर सिमटी

जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 32 गेंदों में 25 रन बनाए. हालांकि बेन करन का खाता नहीं खुला और वह 2 गेंदें खेलकर डक पर आउट हुए. वहीं, इनोसेंट काइया ने 19 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली.

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए क्रेग एरविन ने 60 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा. कप्तान सिकंदर रजा ने भी 76 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 9.1 ओवर में केवल 31 रन खर्च किए. इसके अलावा स्पेंसर जॉन्सन, जेवियर बार्टलेट, मैट रैनशॉ, एडम जैम्पा और कूपर कोनोली को 1-1 सफलता मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ