---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Orange cap: 55 मैचों के बाद ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा, देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में अब तक 55 मैच खेले जा चुके हैं। इस लीग में सीनियर और युवा खिलाड़ियों के बल्ले से अब तक एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन आरसीबी के कप्तान फॉफ पूरी लय में दिखे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 576 रन बनाकर ऑरेंज […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में अब तक 55 मैच खेले जा चुके हैं। इस लीग में सीनियर और युवा खिलाड़ियों के बल्ले से अब तक एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन आरसीबी के कप्तान फॉफ पूरी लय में दिखे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 576 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 477 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल, डेवोन कॉन्वे और विराट कोहली भी शामिल हैं। गिल ने 11 मैचों में 469 रन बनाए हैं, जबकि कॉन्वे ने 11 मैचों में 468 और विराट कोहली अब तक 10 मैचों में 419 रन बना चुके हैं।

---विज्ञापन---

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज

576 रन, फाफ डु प्लेसिस, मैच 11
477 रन, यशस्वी जायसवाल, मैच 11
469 रन, शुभमन गिल, मैच 11
468- रन, डेवोन कॉन्वे, मैच 11
420 रन, विराट कोहली, मैच 11

क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?

ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

---विज्ञापन---

पिछले सीजन किसे मिला थी ऑरेंज कैप

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

First published on: May 11, 2023 02:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola