---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा है, जानिए इसका मतलब

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के फाइनल का मंच तैयार हो चुका है। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच ब्लॉकबस्टर फाइनल होने के लिए तैयार है। एक लाख से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में विजेता टीम चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी उठाएगी। ये ट्रॉफी अपने आप […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के फाइनल का मंच तैयार हो चुका है। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच ब्लॉकबस्टर फाइनल होने के लिए तैयार है। एक लाख से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में विजेता टीम चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी उठाएगी। ये ट्रॉफी अपने आप में खास होगी क्योंकि इस पर स्पेशल मैसेज भी लिखा है।

”यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति”

जी हां, आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में एक विशेष मैसेज लिखा है। ट्रॉफी के ऊपर ”यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति” गुदा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि हिंदी में इसका अर्थ क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं- हिंदी में इसका मतलब है- ”जहां प्रतिभा अवसर को प्राप्त कर लेती है।” आसान शब्दों में कहें तो इसके मायने हैं कि आईपीएल वो मंच हैं जहां टैलेंट को दिखाने का अवसर मिलता है। आईपीएल ने कई युवा खिलाड़ियों को ये अवसर दिया है। ऐसे में ये खास संदेश साकार होता नजर आता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अहमदाबाद में खिली धूप 

इस बीच अहमदाबाद से अच्छी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल फुल ओवर्स के साथ होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब दोनों टीमें महामुकाबले में भिड़ने को तैयार हैं। मैच 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होने की पूरी उम्मीद है। रविवार को भारी बारिश के कारण खेल रद्द होने के बाद रिजर्व डे लागू हो गया था।

First published on: May 29, 2023 06:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola