---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने चुन लिया कप्तान, ऋषभ पंत की जगह लेगा धाकड़ बल्लेबाज

नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर 2023 आईपीएल में चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और मैनेजमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है। वॉर्नर अंतरिम कप्तान नियुक्त किए जाने वाली सबसे बड़ी पसंद हैं। दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद पंत धीरे-धीरे ठीक हो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर 2023 आईपीएल में चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और मैनेजमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है। वॉर्नर अंतरिम कप्तान नियुक्त किए जाने वाली सबसे बड़ी पसंद हैं। दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद पंत धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पंत के चोटिल होने के बाद कैपिटल अंतरिम कप्तान की तलाश में जुटी थी। वॉर्नर दावेदारों में से एक थे। इसमें संभावित रूप से अक्षर पटेल भी शामिल थे, जो 2022 में उप-कप्तान थे।

दूसरी बार टीम का करेंगे नेतृत्व

यह दूसरी बार होगा जब वॉर्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 के बीच फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष के दौरान वे कुछ मैचों के लिए अंतरिम कप्तान रहे। वहीं वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के भी कप्तान रह चुक हैं। SRH ने 2014 में उन्हें खरीदा और एक साल बाद कप्तान नियुक्त किया। 2016 में उन्होंने अकेले के दम पर सनराइजर्स को खिताब तक पहुंचाया। जीते गए मैचों के मामले में वॉर्नर संयुक्त-पांचवें सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 69 मैचों में नेतृत्व किया, जिसमें टीमों ने 35 जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –WPL 2023: ‘Virat Kohli भैया ने हमें प्रोत्साहित किया’ पहली जीत के बाद गदगद हुई Smriti Mandhana, कही ये बात

कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

वॉर्नर ने 47.33 के औसत से 2840 रन बनाए। जिसमें एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 142.28 की स्ट्राइक रेट शामिल है। हालांकि 2021 के आईपीएल के पहले भाग में उनके कमजोर बल्लेबाजी फॉर्म के चलते सनराइजर्स ने उन्हें कप्तानी से हटाकर केन विलियमसन को सौंप दी। इसके बाद वॉर्नर और सनराइजर्स के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया, जहां कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

---विज्ञापन---

पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

वॉर्नर कैपिटल्स के लिए पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिन्होंने 48 की औसत से 432 रन बनाए और 150.52 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतक जड़े। हालांकि कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल लीग मैच में दिल तोड़ने वाली हार के बाद प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई। वॉर्नर फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 17 मार्च से होने जा रही है। इससे पहले उन्हें दिल्ली में दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी की गेंद से चोट लगने के बाद स्वदेश लौटना पड़ा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2023 11:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola