India vs Japan Women Asian Games Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान क्वार्टर फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
India vs Japan Women Live Streaming: भारत और जापान की महिला टीमों के बीच आज (18 सितंबर) एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
भारत-जापान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल आज (PIC Credit - AI)
---विज्ञापन---
India vs Japan Women Asian Games 2026 Live Streaming: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार, 18 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत का पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान से होगा. भारत और जापान की महिला टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
एशिया कप जीतकर पहुंची है भारतीय टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में एशिया कप चैंपियन बनकर पहुंची है. भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत 8 टीमों के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है. वहीं, जापान की महिला टीम टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 39वें स्थान पर है. जापान की टीम ने 2010 में एशियन गेम्स ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जापान ने इस साल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 जीत और तीन हार मिली हैं.
---विज्ञापन---
भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत महिला और जापान महिला के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 18 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा INDW vs JPNW क्वार्टर फाइनल मैच?
भारत महिला और जापान महिला के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे टॉस होगा.
---विज्ञापन---
टीवी पर कहां देखें लाइव INDW vs JPNW मैच?
भारत में भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस Sony Sports 1, Sony Sports 3 और Sony Sports 4 चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.
भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
---विज्ञापन---
फ्री में कैसे देखें INDW vs JPNW क्वार्टर फाइनल मैच?
अगर आप फ्री में भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. यहां आप बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
एशियन गेम्स 2026 | क्वार्टर फाइनल मुकाबला | 🇮🇳 भारत Vs जापान 🇯🇵
हिंदी न्यूज़/खेल/India vs Japan Women Asian Games Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत जापान क्वार्टर फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स