नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 16 रन से शिकस्त दी। भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदौलत इस मुकाबले में शानदार जीत मिली। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से जीत ली।
अभी पढ़ें – Video: आंखों में आंसू और भावनाओं का सैलाब…रोजर फेडरर के आखिरी मैच में रो पड़े राफेल नडाल
इस मैच में जहां एक ओर रेनुका सिंह, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड और दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर दीप्ति की शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की पारी में ये नजारा 45वें ओवर में देखने को मिला।
इंग्लैंड को 39 गेंदों में महज 17 रन की जरूरत थी, लेकिन उसके पास सिर्फ एक ही विकेट बचा था। बल्लेबाज चार्ली डीन काफी मुश्किल पैदा कर रही थीं। वह 80 गेंदें खेलकर 47 रन बनाकर खेल रही थी। ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती जा रही थी।
इंग्लैंड में दोहराया लगान फिल्म का सीन
टीम इंडिया के लिए चुनौती बन रही कैट दूसरे छोर पर खड़ी थीं और गेंद डालते वक्त क्रीज से बाहर निकल रही थीं। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर उन्हें बार-बार ऑब्जर्व करते हुए दीप्ति शर्मा को इशारा दे दिया। दीप्ति ने इशारा समझा और जैसे ही बॉलर एंड से चार्ली डीन आगे बढ़ीं, उन्होंने बिना देर किए विकेट पर रखीं गिल्लियां बिखेर दीं।
हालांकि इंग्लैंड के फैंस इससे काफी निराश दिखाई दिए, लेकिन दीप्ति की सूझबूझ भरी फील्डिंग ने इंग्लैंड के जबड़े से मैच निकाल लिया। ये बिलकुल वैसा ही नजारा था जैसे लगान फिल्म में अंग्रेज क्रिकेट मैच खेलते हुए करते हैं। आमिर खान को गेंद डालते वक्त गेंदबाज दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को आउट कर देता है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी की ओर से मांकडिंग रनआउट को लीगल करार दिया जा चुका है।
रेनुका सिंह की शानदार गेंदबाजी
टीम इंडिया की जीत में रेनुका सिंह की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। राजेश्वरी गायकवाड ने 10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट निकाले। दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला। वहीं लीजेंड झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से उनकी विदाई हो गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines