---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: वाह सिराज वाह…छलांग लगाकर बॉल पर मारा झपट्टा और एक हाथ से लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज…टीम इंडिया का वो खिलाड़ी, जो जितना बेहतरीन गेंदबाज है, उससे भी लाजवाब फील्डर। सिराज ने अपनी शानदार फील्डिंग से एक बार फिर दंग कर दिया है। भारत-वेस्ट इंडीज के बीच डोमिनिका में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने ऐसी जबर्दस्त फील्डिंग की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज…टीम इंडिया का वो खिलाड़ी, जो जितना बेहतरीन गेंदबाज है, उससे भी लाजवाब फील्डर। सिराज ने अपनी शानदार फील्डिंग से एक बार फिर दंग कर दिया है। भारत-वेस्ट इंडीज के बीच डोमिनिका में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने ऐसी जबर्दस्त फील्डिंग की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। उन्होंने ये शानदार नजारा 28वें ओवर में दिखाया।

बॉल पर झपटे और एक हाथ से लपका शानदार कैच 

जडेजा ने 33 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे जर्मेन ब्लैकवुड को गेंद डाली तो बल्लेबाज इस पर लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट मारना चाहा। ब्लैकवुड ने इसे हिट किया तो बॉल मिडऑफ की ओर उड़ गई। अब यहां बीच में खड़े फील्डर मोहम्मद सिराज तुरंत हरकत में आए और छलांग लगाकर एक हाथ से बॉल पर ऐसा झपटा मारा कि इसे वहीं का वहीं पकड़ लिया। सिराज का ये शानदार कैच देख टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। ये कैच लेने के बाद सिराज वहीं जमीन में लेट गए। इस दौरान उन्हें चोट भी लग गई, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह न करते हुए अपनी पूरी जान इस कैच को लेने में लगा दी। आखिरकार उन्होंने गिरते-पड़ते भारत को बड़ा विकेट दिला दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ब्लैकवुड का ये विकेट गिरते ही वेस्ट इंडीज को चौथा झटका लगा। ब्लैकवुड 34 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पहले दिन का पहला सेशन भी खत्म हो गया। पहले सेशन में वेस्ट इंडीज का स्कोर 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन हुआ। फिलहाल विंडीज की टीम मुश्किल में लग रही है। देखना होगा कि अब वह मैच में किस तरह वापसी करती है।

First published on: Jul 12, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola