नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की टीम जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ती हैं तो सारे क्रिकेट फैंस की धड़कनें थम जाती हैं। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होगी। मौका होगा एशिया कप का जहां दोनों दिग्गज टीमें टकराएंगी। इसी महीने 28 तारीख को ये महामुकाबला खेला जाएगा। इसकी टाइमिंग भी आ गई है।
स्टार स्पोर्टस ने बनाया धांसू प्रोमो
एशिया कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर इस मैच का एक प्रोमो डाला है। इस प्रोमो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, यह मैच 28 अगस्त दिन शनिवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वीडियों में रोहित पाकिस्तान को ललकारते दिख रहे हैं। रोहित शर्मा को बैटिंग के लिए क्रीज पर जमते हुए दिखाया गया है। साथ ही पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम भी प्रोमो में नजर आ रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा की आवाज सुनाई देती है। साथ ही फैंस का शोर भी सुनाई देता है।
‘एक लाइन है हमारे बीच’
रोहित कहते हैं, ‘एक लाइन है हमारे बीच, जो क्रीज तक खिंची हुई है और हमरे एक बहुत स्पेशल सालों पुराना नाता है हमारा… क्रिकेट का, लाइन के उस पार बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। आज इस लाइन ने फिर आवाज दी है। और आज मेरे इंडिया को आठवीं बार यह कप (एशिया कप) उठाना है। फिर दुनिया पर तिरंगा लहराना है।’
प्रोमो वीडियों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी नजर आते हैं। शाहीन शाह आफरीदी बॉल फेंकने के लिए रनअप लेते हैं, तो सामना करने के लिए रोहित शर्मा भी तैयार दिखते हैं।
भारत ने जीता 7 बार यह खिताब
बता दें कि इस बार श्रीलंका की मेजबानी में यह एशिया कप UAE में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से होगा। भारत ने अब तक 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है। श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप का खिताब जीता है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines