Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2022 IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच को देख रहे करोड़ों फैंस को विराट कोहली ने अपनी आतिशी पारी से मुरीद बना लिया। हालांकि इस वोल्टेज मैच में कुछ विवाद भी सामने आए। जिसमें सबसे बड़ा मामला आखिरी ओवर में फ्री हिट पर रन देने का सामने आया जिस पर कई खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं।
दरअसल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद नवाज ने जैसे ही कोहली को गेंद डाली, विराट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर उड़ा दिया। इससे पहले कि बाबर इस छक्के का दुख मना पाते उन्हें दोहरा झटका लग गया। नवाज की ये गेंद नो बॉल करार दे दी गई।
अंपायर ने इसे कोहली की कमर से ऊपर माना। इस पर बाबर समेत पाकिस्तान के खिलाड़ी बिफर गए। वे अंपायर के पास गए और इस नो बॉल का कारण पूछने लगे। हालांकि अंपायर अपने फैसले पर टिके रहे। अगली गेंद वाइड रही, चौथी गेंद फ्री हिट पर विराट ने तीन रन ले लिए लेकिन बॉल स्टंप से जा टकराई। बॉल पीछे की ओर गई तो कोहली और कार्तिक ने भागकर तीन रन पूरे कर लिए।
मैच के खत्म होने के बाद कई क्रिकेटर्स ने एकतरफ जहां बॉल को चेक ना करने पर तो सवाल उठाए ही वहीं कई लोगों का ये भी मानना था कि फ्री हिट पर स्टंप पर ब
ल टकराने के बाद कोहली को रन नहीं दिए जाने चाहिए थे और गेंद को डेड बॉल करार दिया जाना चाहिए था।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी बल्लेबाज को कोई फ्री हिट मिलती है और वह इस पर आउट हो जाता है तो दौड़ कर रन ले सकता है। इस दौरान जितने भी रन बल्लेबाज दौड़ कर हासिल करेगा वह स्कोर में जोड़े जाएंगे। फ्री हीट पर अगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराती है तो बल्लेबाज दौड़ कर रन ले सकता है।
बल्लेबाज द्वारा लिए गए रन को कुल स्कोर में जोड़ा जाएगा। वहीं जो गेंद बिना बल्ले से लगे विकेटों पर जा टकराती है तो जो रन दौड़ कर लिया जाएगा वो एक्ट्रा में गिना जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो अंपायर ने बाय में रन देकर सही किया और नियम भी यही कहते हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Why was no ball not reviewed, then how can it not be a dead ball when Kohli was bowled on a free hit. #INDvPAK #T20worldcup22 pic.twitter.com/ZCti75oEbd
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) October 23, 2022
नियमों के मुताबिक कोई गेंद तभी डेड बॉल करार दी जा सकती है जब खिलाड़ी आउट करार दे दिया गया हो लेकिन यहां पर फ्री हिट होने पर कोहली को आउट नहीं करार दिया गया था तो ये डेड बॉल नहीं हो सकती थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।