---विज्ञापन---

IND vs NZ: ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया हो, लेकिन ईशान किशन चिंता का विषय बन गए हैं। ईशान न तो फील्डिंग में कुछ खास कर पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी में बेहतर दिख रहे हैं। दूसरे मुकाबले […]

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया हो, लेकिन ईशान किशन चिंता का विषय बन गए हैं। ईशान न तो फील्डिंग में कुछ खास कर पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी में बेहतर दिख रहे हैं। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर 32 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने इससे पहले अपनी खराब फील्डिंग से क्रिकेटप्रेमियों को निराश किया।

पांचवें ओवर में छोड़ा रनआउट का चांस

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। सुंदर ने कॉनवे को जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बल्लेबाज ने इस पर लेग साइड में स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि बॉल दूर तक चली गई, तो ईशान ने दौड़ लगा दी। इधर स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल कवर करने पहुंच गए थे, लेकिन ईशान खुद को नहीं संभाल पाए और इतनी खराब थ्रो फेंकी कि ये गिल से काफी दूर जाकर गिरी। इतने में नॉन स्ट्राइकर एंड से चैपमैन ने दौड़कर एक रन पूरा कर लिया। ईशान को बल्लेबाजी के बाद खराब फील्डिंग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेें फसलों पर फिर पड़ी मौसम की मार, राहत के इंतजार में अन्नदाता

https://twitter.com/cricket_strokes/status/1619694961582292992

---विज्ञापन---

सूर्या-पांड्या ने जिताया मैच

न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन बना सकी। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज 14.3 ओवर में महज 70 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने टीम को जीत दिलाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने अलग अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 1 चौका लगाया और 31 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में एक चौका लगाकर नाबाद 15 रन बनाए।

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2023 10:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola