Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेें फसलों पर फिर पड़ी मौसम की मार, राहत के इंतजार में अन्नदाता
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update, Crops Damage By Rain
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update, Crops Damage By Rain
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दो दिनों तक हुई बारिश के बाद पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में है। कोहरे का असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में ज्यादा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
इसके कारण फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर पूरे राजस्थान में कड़ाके ठंड पड़ सकती है।
कोहरे के साथ ही मंगलवार सुबह से चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में (Rajasthan Weather Forecaste) बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इन हवाओं का ज्यादा असर बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर जैसे इलाकों में रहा। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में कोहरे का असर कल देर शाम से ही दिखने लगा। रात में कोहरे के कारण भी विजिबिलिटी कम हो गई थी।
इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चलने लगी। जयपुर के अलावा सीकर, (Fog In Rajasthan) झुंझुनूं, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, अलवर में भी देर रात से ही कोहरा छाने लगा। बाहर खुले में खड़ी गाड़ियां और अन्य चीजे भीग गई।
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक प्रदेश में ठंड का असर ज्यादा होगा। पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा। इसके कारण कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुई बारिश के कारण कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ। जोधपुर, पाली, बीकानेर, उदयपुर, चुरू, सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ।
आपदा विभाग की मानें तो किसानों की 50 फीसदी से ज्यादा फसलें खराब हो चुकी है। सरकार को रिपोर्ट का इंतजार है और किसानों को मुआवजे का।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: