Duleep Trophy 2026 की 13 सालों के बाद चैंपियन बनी ईस्ट जोन, कप्तान ईशान किशन ने किया कमाल

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया. जहां पर ईस्ट जोन की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके 13 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया.

east zone vs south zone

ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला (Pic Credit- AI Generated)

Duleep Trophy 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला हुआ. जहां पर ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले के पांचों ही दिन ईस्ट जोन की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में बहुत ही शानदार जीत मिली. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. इसी के साथ सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के चैंपियन खिलाड़ी बन गए हैं. 

विज्ञापन

ईस्ट जोन की टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में ही 708 रन बना दिए थे. जहां पर कप्तान ईशान किशन ने अकेले ही 270 रन बनाए थे. उनका साथ देते हुए कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन बनाए थे. वहीं साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट थे. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 336 रन ही बना सकी. जहां पर कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार 99 रन बनाए. उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

372 रनों की लीड हासिल करके ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर उनके लिए पहले ईस्ट जोन की टीम ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं अंत में मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने भी नाबाद 116 रन जोड़े. अंत में अनुकूल रॉय ने भी 64 रन बनाए थे. जिसके कारण ही दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन बना लिए थे. इसी समय दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ घोषित करने का अहम फैसला किया. 

13 सालों के बाद चैंपियन बनी ईस्ट जोन की टीम  

पहली पारी में 372 रनों की लीड हासिल करने के कारण ही ईस्ट जोन की टीम को चैंपियन घोषित किया गया. इससे पहले दलीप ट्रॉफी 2013 में ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनी थी. कप्तान ईशान किशन की टीम ने बड़ा कारनामा किया है. क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तीनों ही मुकाबलों में ईस्ट जोन की टीम ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जिसके कारण ही उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है. इस अलावा इस टीम में मोहम्मद शमी भी थे. शमी ने भी तीनों ही मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कई और युवा खिलाड़ियों ने भी ईस्ट जोन के लिए अच्छा किया है. वहीं साउथ जोन की बात करें तो स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ