पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन के ऊपर साधा निशाना, 'भारतीय एजेंट' कहकर मचाया हड़कंप

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव किया गया था. कोच सरफराज अहमद की भी छुट्टी हो गई. उनकी जगह माइक हेसन को कोच बनाया गया. अब पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने उनके ऊपर आरोप लगाए हैं.

mike-hesson

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उगला जगह (Photo: X/Mike Hesson)

Rashid Latif: इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का बुरा हाल चल रहा है. पहले दो टेस्ट मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम में बदलाव भी किया गया. सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन को कोच बनाया गया. अब तीसरे टेस्ट में भी पाक के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने हेसन को लेकर जहर उगल दिया है. उन्होंने बातों ही बातों में हेसन को ‘भारतीय एजेंट’ कह दिया है. उन्होंने हेसन की वफादारी पर भी सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

राशिद लतीफ ने बयान से मचाया हड़कंप

पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लतीफ ने डॉ. नौमान निआज के साथ शो में बातचीत की. वहां पर उन्होंने माइक हेसन के ऊपर संगीन आरोप लगाए. हेसन दो बार IPL में आरसीबी के कोच रह चुके हैं. इस वजह से ही लतीफ ने उन्हें आड़े हाथ लिया. उन्होंने इशारों में हेमन की वफादारी पर सवाल उठाए. लतीफ ने कहा, “विदेशी कोच की वफादारी बहुत अहम होती है. मैं बॉब वूल्मर की बात करता हूं तो उन्हें जानता हूं. वो बहुत वफादार थे. मैं किसी के ऊपर आरोप नहीं लगा रहा है लेकिन जो IPL आया है उसके ऊपर हमेशा संदेह रहेगा.”

विज्ञापन

लतीफ ने IPL को लिया आड़े हाथ

राशिद लतीफ ने मिकी अर्थर की भी तारीफ की. उन्होंने अन्य विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी लिया. उन्होंने कहा, “वो भारत को रोकते हैं. लेकिन अब PCB ने उनका ही कोच ले लिया. जब तक सच सामने आएगा तब तक वो सब खा चुका होगा. IPL काफी बड़ा टूर्नामेंट है. इसमें काम करने वालों का बड़े लोगों के साथ संपर्क होता है. इससे ही उनके संबंध बनते हैं. इन लोगों को एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जा सकता है. ये लोग बहुत नुकसान करेंगे. मैं सभी के ऊपर आरोप नहीं लगा रहा हूं लेकिन विदेशी कोच की जांच होनी चाहिए.” राशिद लतीफ के बयान के बाद होस्ट ने माइक हेसन का नाम लिया. लतीफ ने जवाब में कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है.

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान का बुरा हाल

तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की. पहली पारी में पूरी टीम 133 रन बनकर ऑलआउट हो गई. बल्लेबाजों ने इस बार भी निराश किया. शीर्ष पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. सऊद शकील ने थोड़ा दम दिखाया. उन्होंने 43 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने चार, ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ