Siddharth Sharma
Read More
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज नेपियर में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 161 रनों का टार्गेट दिया। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 9 ओवर में 75 रन बना लिए थे। लेकिन बाद में बारिश होने के बाद मैच शुरू नहीं हो सका। डीएलएस पार स्कोर भी 75 रन ही था, जिसके चलचे मैच टाई हो गया और भारत ने सीरीज 1-0 से जीत लिया।
IND vs NZ 3rd T20 Live Update: यहां देखें पल-पल की अपडेट
अभी पढ़ें – Suryakumar yadav: ये नाम याद रखना…ये साल याद रखना…सूर्या ने 2022 में बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल है। दोनों के बीच अबतक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया है। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 7 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
मार्क चैपमैन, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (C),ब्लेयर टिकनर।
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।