Siddharth Sharma
Read More
IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट मॉन्गानुई स्थित बे ओवल मैदान में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहली बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की शतक की बदौलत 191 रनों का स्कोर बोर्ड पर रखा। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और मात्र 126 रन ही बना पाई।
A toss win for Kane and we’ll bowl first at a SOLD OUT @BayOvalOfficial! One change to the squad from the T20 World Cup semi-final as Adam Milne comes in for Trent Boult 🔄 Follow LIVE on @sparknzsport and @TodayFM_nz in NZ and @PrimeVideoIN in India #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/7ldc2aLFek
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 20, 2022
A look at our Playing XI for the 2nd T20I.
Live – https://t.co/OvmynDiyd8 #NZvIND pic.twitter.com/WVZj6znsg8
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (C), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (WK), केन विलियमसन (C), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन
दोनों ही टीमें विश्व कप की हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड को देखकर यही लग रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा है। वहीं, टीम इंडिया भी नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं। वहीं इस मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 11 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 6 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।