IND vs BAN: Shakib Al Hasan के जाल में फंस गए वाशिंगटन सुंदर...Litton Das ने लपका कैच, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Washington Sundar catch Liton Das bowled Shakib Al Hasan
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Washington Sundar catch Liton Das bowled Shakib Al Hasan
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 272 रन का टारगेट रखा है। मेजबान टीम टीम ने 19 ओवर में 69 पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 148 रन की पार्टनरशिप कर डाली।
अब टीम इँडिया को जीत के लिए 272 रन बनाने हैं। 27 ओवर खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 55 जबकि अक्षर पटेल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से भारत को जीत के लिए 147 रन बनाने हैं।
Washington Sundar Gone! Shakib is Delighted!#BANvIND #KOHLI #Dhawan #sundar pic.twitter.com/WnAkUYNNOW
— جمہور (@IamShehzzzad) December 7, 2022
भारत के चार विकेट गिर चुके हैं। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने भी एक विकेट अपने नाम किया। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए Washington Sundar का शिकार किया। शाकिब ने एक सीधी गेंद पर उन्हें फंसा लिया। जैसे ही सुंदर ने बल्ला फंसाया तो गेंद सीधा प्वाइंट पर खड़े कप्तान लिट्टन दास के हाथों में चली गई। शाकिब ने दसवें ओवर की अंतिम गेंद पर सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: