---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: इतना खराब रिव्यू…DRS पर ट्रोल हो गए जडेजा-रोहित, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट में कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं और जब बात टेस्ट की हो तो हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। एक ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने एक ऐसा रिव्यू […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट में कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं और जब बात टेस्ट की हो तो हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। एक ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसे देख अंपायर भी दंग रह गए। ये नजारा ऑस्ट्रेलियाई पारी के 128वें ओवर में देखने को मिला।

और पढ़िए – WPL 2023, DC vs GG: जीत की लय बरकरार रखने दिल्ली के खिलाफ उतरेगी गुजरात की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

अंपायर ने दिया नॉटआउट 

जडेजा ने इस ओवर की लास्ट बॉल डाली तो गेंद ऑफ साइड से स्पिन होती हुई ख्वाजा के पैड से जा टकराई। जैसे ही बॉल पैड से टकराई जडेजा समेत टीम ने एबीडब्ल्यू की अपील करना शुरू कर दिया। हालांकि अंपायर ने ख्वाजा को नॉटआउट करार दिया, लेकिन जडेजा ने रोहित को रिव्यू के लिए मना लिया।

https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634107222811721728?cxt=HHwWgIC-yY_3wa0tAAAA

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि

स्टंप से काफी दूर थी बॉल

रिव्यू में नजर आया कि बॉल ऑफ स्टंप से भी काफी दूर जा रही थी। जैसे ही थर्ड अंपायर ने इसे देखा, उन्होंने ख्वाजा को नॉटआउट देने में जरा भी देर नहीं लगाई। आखिरकार उन्होंने ग्राउंड अंपायर रिचर्ड केटलबोरोग को नॉटआउट देने का निर्देश दे दिया। जब थर्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल ने उन्हें नॉट आउट के फैसले को रिटेन करने के लिए कहा तो वह भी मुस्कुराते हुए नजर आए। रोहित और जडेजा समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी भी ये नजारा देख मुस्कुरा दिए।

कार्तिक ने किया कमेंट

कमेंट्री बॉक्स में भी रवि शास्त्री, मैथ्यू हेडन और दिनेश कार्तिक ने इस खराब रिव्यू की चर्चा की। कार्तिक ने कहा- “वे यह जांचना चाहते थे कि क्या तीसरा अंपायर जाग रहा था।” हो सकता है कि भारत को उस रिव्यू से कुछ हासिल न हुआ हो, लेकिन कुछ ओवर बाद अश्विन ने ग्रीन को 114 रन पर आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ डाली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 10, 2023 07:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola