ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, 3-0 से इंग्लिश टीम ने जीती सीरीज

ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज एकतरफा ही रही है. पहले 2 टेस्ट मैच की तरह ही इंग्लिश टीम ने तीसरे टेस्ट में भी कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही बर्मिंघम टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है.

ENG vs PAK

पाकिस्तान की टीम को तीसरे टेस्ट में भी मिली शर्मनाक हार (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ENG vs PAK: लीड्स और लंदन में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया था. जिसके बाद बर्मिंघम टेस्ट मैच में कमबैक के इरादे से पाकिस्तान की टीम उतरी थी. लेकिन इस काम में भी वो नाकाम रहे हैं. बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का ही दबदबा रहा. पूरे टेस्ट मैच में सिर्फ 2 सेशन ही पाकिस्तान की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही चौथे दिन के पहले सेशन में ही इंग्लिश टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम 0-3 से टेस्ट सीरीज हार गई.  

पहले 3 दिन इंग्लैंड का रहा था दबदबा 

बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों पर ही सिमट गई. सऊद शकील ने 43 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाए. 320 रनों की लीड इंग्लैंड की टीम को मिली है. इंग्लैंड के लिए एमिलियो गे ने 60 रन बनाए. हैरी ब्रूक ने 75 रन बनाए, तो वहीं डैन लॉरेंस ने भी अहम 65 रन बनाए. 

विज्ञापन

जैमी स्मिथ ने भी अहम 69 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में ऑली रॉबिनसन ने भी 50 रन जोड़े. पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने 4 विकेट झटके. दूसरी पारी में कमबैक करके इंग्लैंड की टीम ने 449 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 95 रन बनाए. वहीं रजाउल्लाह ने भी अंत में 81 रन जोड़े. कप्तान बाबर आजम ने भी 76 रन जोड़े थे. इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 3 विकेट हासिल किए. चौथी पारी में इंग्लिश टीम को जीत के लिए सिर्फ 130 रन ही चाहिए थे. 

इंग्लैंड की टीम को मिली शानदार जीत  

चौथे दिन इंग्लिश टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही. सिर्फ 2 रनों ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिया था. मोहम्मद अब्बास बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे. ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने शानदार पार्टनरशिप की है. जॉर्डन कॉक्स ने 76 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी जड़े. कप्तान जो रूट ने भी 69 गेंदों में नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली. 

विज्ञापन

रूट ने अपनी इस पारी में कुल 9 शानदार चौके जड़े. इसी के साथ इंग्लिश टीम को 8 विकेट से जीत मिली. इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है. तीनों ही मुकाबले में इंग्लिश टीम को कोई खास टक्कर नहीं मिली. वहीं पाकिस्तान की टीम विवादों के साथ इस सीरीज में घिरी रही. इस शर्मनाक 0-3 की हार के बाद कप्तान बाबर आजम पर संकट मंडरा रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ