ENG vs PAK: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड, टेस्ट में जड़ दिए सबसे ज्यादा अर्धशतक

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जहां पर इंग्लिश कप्तान जो रूट के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिल रहा था. लेकिन तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जो रूट का बल्ला चला है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

joe root and sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकले जो रूट (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

ENG vs PAK: बर्मिंघम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर भी इंग्लिश टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. इस मुकाबले की दूसरी पारी में जो रूट ने मुश्किल समय में अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई. दूसरी पारी में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड बनाया. इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जो रूट के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं. 

जो रूट ने महान सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे 

पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम की दूसरी पारी में जो रूट उस समय बल्लेबाजी करने उतरे, जब इंग्लिश टीम ने सिर्फ 2 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स के साथ नाबाद 128 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान जॉर्डन ने नाबाद 59 रन बनाए तो वहीं कप्तान जो रूट ने 69 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 शानदार चौके भी शामिल थे. 

विज्ञापन

इसी के साथ जो रूट ने अब अपने टेस्ट करियर में 69 अर्धशतक जड़ दिए हैं. जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक ही थे. लंबे समय से ये रिकॉर्ड महान सचिन के नाम ही दर्ज थे. हालांकि सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड आज भी सचिन के नाम ही है. इस लिस्ट में तीसरे  नंबर पर वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम है. उन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक जड़े थे. टॉप 8 की बात करें तो इस लिस्ट में रूट के अलावा कोई भी मौजूदा समय में खेल रहा खिलाड़ी नहीं है. 

आसानी से तीसरा टेस्ट भी जीत गई इंग्लिश 

पहले 2 टेस्ट मैच में सरेंडर कर देने वाली पाकिस्तान की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी वो फेल रहे. पहली पारी में सिर्फ 133 रनों पर ही सिमट जाने वाली पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए. जिसके कारण ही पहली पारी में 453 रन बनाने वाली इंग्लिश टीम को दूसरी पारी में 130 रनों का लक्ष्य मिला. 

विज्ञापन

जिसे मैच के चौथे दिन इंग्लिश टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर ही पा लिया. इस मुकाबले में हालांकि पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी रजाउल्लाह ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया. उन्हें टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद अब्बास का साथ मिला. लेकिन जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने बल्लेबाजी के दौरान कोई भी गलती नहीं. इसके अलावा उन्होंने पहली गेंद से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ