IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Shami-Siraj का जलवा, चुन-चुन कर किया कंगारू बल्लेबाजों का शिकार

Mohammed Shami Mohammed Siraj dismissed 6

Mohammed Shami Mohammed Siraj dismissed 6

विज्ञापन

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की है। भारतीय गेंदबाजों ने 188 रनों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को पेक कर दिया। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने शानदार बॉलिंग की।

शमी-सिराज ने 6 बल्लेबाजों को किया आउट

मोहम्मद सिराज ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट निकाला। उन्होंने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद शमी और सिराज ने जोरदार बॉलिंग करते हुए एक एक करके 6 बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके, जिससे ऑस्ट्रेलिया की कमर टूट गई। मिचेल मार्श को छोड़कर कोई भी कंगारू बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका।

विज्ञापन

शमी की शानदार गेंदबाजी

मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। शमी ने मार्कस स्टोइनिस, जोस इनिंग्स और कैमरून ग्रीन को आउट किया। शमी की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्दी पवेलियन लौट गई।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने आखिरी 10 बॉल कुछ इस तरह निकाली। 0, 0, 0, W, 0, 0, 0, 0, 0, W। वहीं मोहम्मद शमी ने आखिरी 14 बॉल कुछ इस तरह डाली W, 0, 0, 0, W, 0, 0, 0, 0, 0, W, 0, 0, 0। यानि दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने की शानदार शुरुआत

मोहम्मद सिराज ने मैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड करके मैच की शानदार शुरुआत की। सिराज ने शीन एबॉट और एडम जम्मा को आउट किया। सिराज ने 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 188 पर ऑलआउट

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई बल्लेबाज ज्यादा टिककर नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया ने 35.4 ओवर में 188 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने 81 रन और स्टीव स्मिथ ने 22 रनों का पारी खेली। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले। कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ