नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ डाली। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

विज्ञापन

मार्श की बल्लेबाजी देख लगने लगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने 20वें ओवर में मोहम्मद सिराज के हाथों उन्हें कैच करा सबसे बड़ी सफलता दिला दी। मार्श ने 65 गेंदों में कुल 10 चौके-5 छक्के ठोक 81 रन जड़े। मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने मार्श के विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी की भर-भरकर तारीफ की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जडेजा का मार्श को आउट करना टर्निंग पॉइंट

जाफर ने ट्वीट कर कहा- जब मार्श मैदान पर थे तो 350 या उससे ज्यादा का स्कोर तय लग रहा था। जडेजा का मार्श को आउट करना टर्निंग पॉइंट था। वहीं मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे स्पेल में आग लगा दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। पूरे विकेट लेने का भारत का तरीका वास्तव में पसंद आया।

विज्ञापन

188 रन बनाकर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

मोहम्मद शमी ने पहले वनडे मुकाबले में कुल 6 ओवर फेंके। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शमी ने दो मेडिन ओवर भी निकाले। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी तूफानी गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पांड्या-कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट निकाला। भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर ढेर हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ