---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

कॉलिन मुनरो ने ठोका ‘झाड़ू छक्का’, गेंदबाजों का उतारा भूत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टेस्ट से लेकर वनडे और टी-20 में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। दुनियाभर की टी-20 लीगों में स्टार बल्लेबाज तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा ग्लोबल टी-20 कनाडा में देखने को मिला। ब्रैंपटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कॉलिन मुनरो मिसिसोगा पैंथर्स के खिलाफ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टेस्ट से लेकर वनडे और टी-20 में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। दुनियाभर की टी-20 लीगों में स्टार बल्लेबाज तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा ग्लोबल टी-20 कनाडा में देखने को मिला। ब्रैंपटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कॉलिन मुनरो मिसिसोगा पैंथर्स के खिलाफ टोरंटो नेशनल्स टीम की ओर से खेलने उतरे।

रिवर्स स्वीप में ठोका छक्का 

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुनरो ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि गेंदबाजों का भूत उतार डाला। उन्होंने दे-दनादन चौके-छक्के कूट अपनी टीम को महज 13.2 ओवर में ही जीत दिलाने में मदद की। मुनरो ने इस दौरान कई स्टाइलिश शॉट लगाए, लेकिन उनका ‘झाड़ू छक्का’ क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

---विज्ञापन---

टॉम कूपर के पहले ही ओवर में मुनरो ने धूम मचा डाली। उन्होंने आते ही दो चौके ठोके फिर तीसरी पर ऐसा छक्का जड़ दिया। मुनरो ने झाड़ू की तरह बल्ले को घुमाया और रिवर्स स्वीप लगाकर गेंद को हवाई यात्रा करा दी। ये छक्का इतना कड़क और करारा था कि गेंदबाज बस देखता ही रह गया।

---विज्ञापन---

31 गेंदों में कूटे 67 रन 

इसके बाद तो उन्होंने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि गेंद बार-बार हवा में घूमती रही। मुनरो ने 31 गेंदों में 5 चौके-6 छक्के ठोक 216 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 67 रन कूट डाले। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

First published on: Jul 27, 2023 05:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola