---विज्ञापन---

Hockey India: पूर्व ओलंपियन दिलीप तिर्की निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, चुनाव से पहले हुई नियुक्ति

Hockey India president: ओलंपियन और एशियाई खेलों में भारत के लिए मेडल जीतने वाले ओडिशा के दिलीप तिर्की निर्विरोध हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए राकेश कत्याल, उत्तर प्रदेश हॉकी प्रमुख और भोला नाथ सिंह, झारखंड हॉकी प्रमुख ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद दिलीप को नए अध्यक्ष […]

---विज्ञापन---

Hockey India president: ओलंपियन और एशियाई खेलों में भारत के लिए मेडल जीतने वाले ओडिशा के दिलीप तिर्की निर्विरोध हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए राकेश कत्याल, उत्तर प्रदेश हॉकी प्रमुख और भोला नाथ सिंह, झारखंड हॉकी प्रमुख ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद दिलीप को नए अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव 1 अक्टूबर को होने थे, लेकिन तिर्की की नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार 23 सितंबर को की गई।

अभी पढ़ें 66666…जूनियर डिविलियर्स ने 6 गेंद में कूट डाले 30 रन, VIDEO में देखें तूफान

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिलीप तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे देश में हॉकी की बेहतरी के लिए काम करने में सक्षम होंगे। हॉकी इंडिया के चुनावों को 9 अक्टूबर तक एफआईएच और अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति द्वारा पूरा करने के लिए अनिवार्य किया गया था, जो दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय खेल संहिता के कथित उल्लंघन पर कदम उठाने के बाद हॉकी इंडिया के संचालन की देखरेख कर रहा था।

दिलीप तिर्की देश के बड़े हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं। 44 साल के दिलीप तिर्की ने भारत की पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। वे 1996, 2000 और 2004 में भारतीय ओलंपिक ओलंपिक टीम का हिस्सा थे। वह 2003 और 2007 में एशिया कप विजेता टीमों का भी हिस्सा थे।

---विज्ञापन---

ऑल इंडिया हॉकी फेडरेशन ने एक पत्र जारी कर कहा कि एफआईएच अब भारत में हॉकी से संबंधित मामलों के लिए नव-निर्वाचित कार्यकारी बोर्ड के साथ सीधे संवाद करेगा।

अभी पढ़ें सचिन तेंदुलकर ने मारा विंटेज छक्का, 49 की उम्र में खेली आतिशी पारी, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

ये हैं हॉकी इंडिया के पदाधिकारी

अध्यक्ष- दिलीप तिर्की, उपाध्यक्ष (पुरुष)- एस.वी.एस. सुब्रमण्य, संयुक्त सचिव (पुरुष)- सुनील मलिक, उपाध्यक्ष (महिला)- असीमा अली, महासचिव- भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष- शेखर जे मनोहरन, संयुक्त सचिव (महिला)- आरती सिंह।

कार्यकारी बोर्ड के सदस्य: अरुण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), आश्रिता लकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (हॉकी दिल्ली), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी)।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 23, 2022 06:53 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola