नई दिल्ली: भारत की महिला टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होव में खेले गए पहले वनडे में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट ने 227 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया। वहीं दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड, स्नेह राणा और हरलीन देओल ने एक-एक विकेट चटकाया।
स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर का जलवा
इंग्लैंड के 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में दूसरे ही ओवर में लग गया। वह महज एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक डाले।
अभी पढ़ें – शमी की जगह उमेश यादव को ही क्यों किया गया टीम में शामिल, कप्तान ने बताई ‘अंदर की बात’
भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लाकर यस्तिका 18 ओवर में 50 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद क्रीज पर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 94 गेंदों में नाबाद 74 रन ठोक टीम को शानदार जीत दिला दी। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं और 99 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का ठोक 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हरलीन देओल ने 6 रनों का योगदान दिया। बहरहाल, तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहला मैच जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines