---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

DC vs PBKS: प्लेऑफ की रेस में आई पंजाब किंग्स, जीत के बाद ‘गब्बर’ ने खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने शनिवार को दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में आ गई है। उसने 12 मैचों में से 6 में जीत दर्ज करने के बाद नंबर-6 पर कब्जा जमा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने शनिवार को दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में आ गई है। उसने 12 मैचों में से 6 में जीत दर्ज करने के बाद नंबर-6 पर कब्जा जमा लिया है। पंजाब के पास 12 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -0.27 है। किंग्स को अब अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। तब जाकर उसके पास 16 अंक होंगे। हालांकि उसके लिए ये चुनौती आसान नहीं होगी, उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। बहरहाल, कैपिटल्स पर शानदार जीत के बाद ‘गब्बर’ काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद साथी खिलाड़ियों को ‘गुरुमंत्र’ भी दिया।

प्रभसिमरन का इस तरह की पारी खेलना अविश्वसनीय और अद्भुत 

शिखर धवन ने कहा- पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी देख हैरान था। पता नहीं चल रहा था कि गेम किस तरफ जा रहा है, लेकिन जिस तरह से गेंदबाज हमें खेल में वापस लाए, वह अद्भुत था। हमारे स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को भी पूरा श्रेय जाता है। विकेट चौथे ओवर से ही टर्न ले रहा था, लेकिन प्रभसिमरन का इस तरह की पारी खेलना अविश्वसनीय और अद्भुत है। उस दस्तक ने हमें उस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। धवन ने आगे कहा- मैंने हरप्रीत को इसे धीमा रखने और विकेटों को निशाना बनाने के लिए कहा। जिस तरह से उसने विकेट चटकाए वह शानदार था। विशेष रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करना अद्भुत था।

---विज्ञापन---

धवन ने कहा- हमें ज्यादा उत्तेजित नहीं होना चाहिए 

37 साल के धवन ने युवा खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देकर कहा- जब मैं युवाओं के साथ होता हूं तो मैं युवा बने रहने की कोशिश करता हूं। अच्छा लगता है कि लड़कों ने जिम्मेदारी ली है। उनमें परिपक्वता देखकर खुश हूं। इस जीत से हमारे अंदर काफी आत्मविश्वास आया है। हमें शांत रहकर ज्यादा उत्तेजित नहीं होना चाहिए। शांत रहने से हमें मदद मिली है। अगले कुछ मैचों में हमें अपना काम करने की जरूरत है। दरअसल, धवन कहना चाहते कि हमें इस जीत से ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि दो बड़े मैच अभी बाकी हैं। ऐसे में टीम के युवा खिलाड़ियों को शांत रहकर आगे की तैयारी करनी चाहिए।

First published on: May 13, 2023 11:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola