T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के लिए ये इस टूर्नामेंट में पहली हार रही. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले 2 मैचों में शानदार जीत हासिल की थी लेकिन इस हार ने समीकरण में बड़े बदलाव कर दिए हैं. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो हर हाल में बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. इसी के साथ एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा है जिससे टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप का खिताब जीतना पक्का लग रहा है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं.
A true match-winning performance! 🔥#MarizanneKapp leads from the front with a magnificent innings as South Africa clinch a memorable win and keep their World Cup dream alive.#T20WorldCup #INDvSA pic.twitter.com/CFhujPA5DL
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2026
साउथ अफ्रीका की हार से पक्का हुआ खिताब?
टीम इंडिया ने साल 2025 में वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. उस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को अपनी पहली हार साउथ अफ्रीका के हाथों ही मिली थी. इस हार के बाद टीम इंडिया ने कमाल की वापसी करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया था. फैंस अब इसी तरह से कमबैक की उम्मीद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कर रहे हैं. टीम को टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के हाथों ही पहली हार मिली है.
इसी के साथ साल 2026 में मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार दूसरे खिताब पर भी कब्जा किया था.
टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच
ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने वाली टीमों के सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. टीम इंडिया को अगर अपने दम पर नॉकआउट में जगह पक्की करनी है तो दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. टीम को अगर एक भी मैच में हार मिलती है तो साउथ अफ्रीका के ऊपर निर्भर रहना होगा. टीम फिलहाल 3 मैचों में से 2 मैचों में जीत हासिल कर 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के पॉइंट्स भी बराबर ही हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते टीम इंडिया उनसे ऊपर है.
ये भी पढ़िए- इंग्लैंड के दौरे से पहले हार्दिक पांड्या के साथ हो गया खेला! सिलेक्टर्स ने किया दरकिनार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा









