SA से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी टीम इंडिया? जानें समीकरण

Team India Semi Final Qualification Scenario: टीम इंडिया को महिला टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. 2 लगातार मैचों में जीत के बाद इस हार टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरणों में बदलाव हो गया है. आइए आपको भी बताते हैं ताजा समीकरण क्या हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

Team India Semi Final Qualification Scenario: महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को पहले 2 मैचों में जीत के बाद साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया है. इस एक हार ने टीम इंडिया के लिए आगे की राह मुश्किल कर दी है. ऐसे में अब टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो अच्छा खेल दिखाना होगा. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में जीत हासिल कर 2 अहम अंक हासिल किए. टीम इंडिया के सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन के लिए क्या ताजा समीकरण बन रहे हैं आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में 4 अंक हासिल किए हैं और +2.511 के नेट रन रेट के केवल ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं. टीम के ग्रुप स्टेज में अभी 2 मैच और बचे हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ होंगे. इन दोनों ही मैचों में टीम को पहले तो जीत दर्ज करनी होगी. जीत के साथ टीम के खाते में 8 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के चलते टीम दूसरे या पहले नंबर पर खत्म करेगी. सेमीफाइनल के लिए ग्रुप स्टेज में टॉप 2 टीम क्वालीफाई करेंगी. 

विज्ञापन

अगर टीम इंडिया एक मैच हार गई

टीम इंडिया अगर ग्रुप स्टेज में एक मैच हार जाती है तो उसे मनाना होगा कि साउथ अफ्रीका भी अपने बचे हुए 2 मैचों में से एक मैच हारे. हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम ही नजर आ रही है. टीम के अगले मुकाबले नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ होंगे, जिसमें SA को ही फेवरेट माना जा रहा है. टीम इंडिया को अगर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी राह खुद के दम पर तैयार करनी है तो टीम को दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ