ऋषभ पंत हटे नहीं, हटाया गया! LSG की कप्तानी छोड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Rishabh Pant IPL Captaincy: आईपीएल 2026 के बीच में ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तान छोड़ने का फैसला किया था. इसको लेकर अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आइए आपको भी इस रिपोर्ट के बारे में बताते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

Rishabh Pant IPL Captaincy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में थी. इस सीजन एक बार फिर से टीम का खराब फॉर्म जारी रहा और पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर खत्म किया. फ्रेंचाइजी के इस प्रदर्शन को देख कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं. फाइनल मैच के 2 दिन पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. लखनऊ मैनेजमेंट की तरफ से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की गई थी. अब उस स्टेटमेंट को लेकर सामने आई रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत को LSG मैनेजमेंट ने हटाया

सोशल मीडिया पर जारी किए गए लखनऊ सुपर जायंट्स के बयान में बताया गया है कि ऋषभ पंत ने खुद मैनेजमेंट के पास आकर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और मैनेजमेंट की तरफ से इस बात को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने जो भी एक्सपीरियंस कप्तान के तौर पर टीम के साथ शेयर किया है वो बहुत ही कीमती है. अब इसको लेकर क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया गया है कि आईपीएल का सीजन खत्म होने के तुरंत बाद ही पंत को कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया था. उसी समय पंत को भी टीम छोड़ने का फैसला कर लिया था क्योंकि उन्हें अंडर वैल्यू फील हो रहा था. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत का खराब रहा है प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन उनका प्रदर्शन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. उन्होंने अब तक खेले 28 मैचों में 581 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है. उनकी कप्तानी में 2 सीजन खेलते हुए टीम बिखरी हुई सी नजर आई. इस सीजन टीम आखिरी नंबर पर रही है. अब पंत को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर सकते हैं और इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी से संपर्क किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ