इंग्लैंड के दौरे से पहले हार्दिक पांड्या के साथ हो गया खेला! सिलेक्टर्स ने किया दरकिनार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hardik Pandya dropped from England Tour: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट से जूझ रहे हैं जिसके चलते उनको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया है. अब उनको लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है जो कि काफी हैरान कर देने वाला है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Hardik Pandya dropped from England Tour: बीसीसीआई की तरफ से इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम इंडिया का ऐलान किया गया है. अफगानिस्तान के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से भी हार्दिक पांड्या को बाहर रखा गया है. आईपीएल के दौरान उनको चोट लग गई थी जिसके बाद वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. वो लगभग पूरी तरह से फिट हो चुके थे लेकिन एक बार फिर से चोटिल हो गए. इसको लेकर एक और रिपोर्ट सामने आ रही है कि सिलेक्टर्स उनको अपनी योजना में शामिल नहीं करना चाहते हैं.

विज्ञापन

पांड्या की फिटनेस पर लगातार उठ रहे सवाल 

हार्दिक पांड्या इंजरी प्रोन खिलाड़ी हैं. वो बहुत जल्द चोटिल हो जाते हैं. ऐसे में रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मैनेजमेंट साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में उनके रोल को लेकर डाउट में नजर आ रहे हैं. पांड्या वनडे क्रिकेट में 10 ओवर पूरे फेंक भी पाएंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल है और इसी के चलते उनको इंग्लैंड सीरीज से बाहर किया गया है. 

विज्ञापन

कब तक हो पाएंगे पांड्या फिट?

आईपीएल खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पसीना बहा रहे हैं. पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कत हुई थी और इसके बाद 9 जून को उनको पैर में दर्द की समस्या हुई. इसके लिए उन्हें तीन हफ़्ते के ट्रेनिंग प्रोग्राम की सलाह दी गई है. 16 जून से शुरू हुई ये ट्रेनिंग जुलाई के पहले हफ्ते में खत्म हो जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को खेलेगी. ऐसे में उनको मौका दिया जा सकता था और विराट कोहली की तरह फिटनेस टेस्ट पास करने का मौका मिल सकता था.

IND vs ENG वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखस्थानसमय (भारतीय समय)स्थिति
पहला वनडे14 जुलाई 2026 (मंगलवार)बर्मिंघमदोपहर 3:30 बजेमैच शुरू होना बाकी
दूसरा वनडे (डे-नाइट)16 जुलाई 2026 (गुरुवार)कार्डिफ़शाम 5:30 बजेमैच शुरू होना बाकी
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026 (रविवार)लॉर्ड्स, लंदनदोपहर 3:30 बजेमैच शुरू होना बाकी

ये भी पढ़िए- SA से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी टीम इंडिया? जानें कैसा बन रहा है समीकरण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ