हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: 'मैं तुम्हें बहुत ज्यादा मिस करूंगा' मैच से पहले 'फैन' के निधन पर डेविड मिलर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

विज्ञापन
David Miller

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत आए साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज डेविड मिलर पर शनिवार देर रात अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल लंबे समय से कैंसर से जूझ रही उनकी नन्ही फैन का निधन हो गया। इस खबर ने मिलर को पूरी तरह से झकझोर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सभी फैंस को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज जारी कर दी।

अभी पढ़ें – ”पेट में तितलियां उड़ रही थीं” T20 World Cup से ठीक पहले सूर्यकुमार ने आखिर क्यों दिया ये बयान, जानें

इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में डेविड मिलर अपनी नन्हीं फैन के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में मौजूद कई फोटो में मिलर की नन्हीं फैन के सिर पर बाल नजर नहीं आ रहा है, ज्यादातर तस्वीरों में ऐसा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

मेरी लिटिल प्रिंसेस..तुम्हें मिस करुंगा

डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया और एक इमोशनल नोट लिखा जिसने सभी को रुला दिया। मिलर ने लिखा कि मेरी स्कट मैं तुम्हें बहुत ज्यादा मिस करूंगा! तुम फाइट करने के जुनून को एक अलग लेवल तक ले गई। हमेशा शानदार तरीके से पॉजिटिव रही और चेहरे पर मुस्कान रहा। तुमने मुझे काफी कुछ सिखाया है।”

जिस नन्ही फैंस के निधन से मिलर टूट गए हैं उसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी बेटी बताया गया है। हालांकि इस मामले में मिलर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में बुमराह की जगह किसे शामिल करेगी BCCI,आज इतने बजे हो सकता है ऐलान

(Disclaimer: Correction: David Miller की फैन Ane का हुआ निधन, पहले बेटी के निधन की खबर हुई थी वायरल। गलत जानकारी के लिए हमें खेद है।)

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola