''पेट में तितलियां उड़ रही थीं'' T20 World Cup से ठीक पहले सूर्यकुमार ने आखिर क्यों दिया ये बयान, जानें

Suryakumar Yadav practice in Australia told his T20 World Cup game plan

Suryakumar Yadav practice in Australia told his T20 World Cup game plan

Suryakumar Yadav: टी 20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी और जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान हर प्लेयर मैदान पर दिखा। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्या भी मौजूद रहे।

सूर्युकमार यादव ने कहा कि ‘मैं यहां आकर पहला प्रैक्टिस सेशन लेने के लिए उत्सुक था। मैदान पर जाना, वहां दौड़ना.. मैं यह महसूस करना चाहता था। पहला नेट सेशन शानदार था। मैं यह देखना चाहता था कि विकेट पर कैसी पेस है। बाउंस कैसा है। इस वजह से मैंने शुरुआत थोड़ी धीमी की।’

ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस और पिच के बारे में बताते हुए सूर्याकुमार यादव ने कहा कि ‘हां, पेट में तितलियां उड़ रही थीं.. मैं थोड़ा उत्सुक था। मगर एक ही समय पर आपको यह भी देखना पड़ेगा कि आप अपने आप को इन परिस्थितियों में कैसे ढालते हो। उत्सुक हूं, लेकिन अपना प्रोसेस और रूटीन भी फॉलो करना जरूर है।’

सूर्या ने लगाए बेहतरीन शॉट

सूर्यकुमार यादव की नेट प्रैक्टिस का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इस वीडियो में यादव दमदार शॉट लगाते नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2022 में पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। इस मैच को लेकर पूरा खेल जगत उत्सुक है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ