T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में बुमराह की जगह किसे शामिल करेगी BCCI,आज इतने बजे हो सकता है ऐलान
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022 Jasprit Bumrah
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022 Jasprit Bumrah
T20 World Cup 2022: 16 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप( T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और जमकर प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है। वहीं टीम के सामने अभी भी एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। ये सवाल है जसप्रीत बुमराह के रिपलेस्मेंट का जिसका जवाब आज शाम तक मिल सकता हैं।
आईसीसी के नियम के मुताबिक, सभी 16 टीमें 9 अक्टूबर तक अपने स्क्वॉड में कोई भी बदलाव कर सकती हैं। यानी बीसीसीआई को 9 अक्टूबर यानी रविवार को ही जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बताना होगा। हालांकि यह आखिरी मौका नहीं होगा क्योंकि सुपर-12 में जो टीमें पहले से ही पहुंच चुकी हैं यानी टॉप-8 टीमों के लिए यह आखिरी तारीख 15 अक्टूबर होगी। क्योंकि टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई आईसीसी से कहे तो वह 15 अक्टूबर तक भी रिप्लसमेंट को बता सकता है।
जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की रेस में दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। इनमें से शमी सबसे ज्यादा अमुभवी है और प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि वे कोविड से उबर रहे हैं और फिटनेस टेस्ट के बाद ही उन पर निर्णय लिया जा सकेगा।
वहीं मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी कर चुके हैं और दीपक चाहर गेंदबाज़ी के साथ साथ बल्लेबाज़ी का भी एक विकल्प देते हैं, हालांकि दीपक पीठ की चोट के चलते भारत और साउथ अफ्रीका की सीरीज से बाहर हो गए हैं ऐसे में उनके चयन पर शंका बनी हुई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: