---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: क्या शुभमन गिल तोड़ पाएंगे विराट कोहली के ये महारिकॉर्ड?

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 28 मई 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में एक बार सभी की निगाहें गुजरात टाइटंस के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पर होगी। गिल इस साल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 28 मई 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में एक बार सभी की निगाहें गुजरात टाइटंस के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पर होगी। गिल इस साल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

गिल के पास कोहली का विराट रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई कीर्तिमान पहले से ही ध्वस्त कर दिए हैं। वहीं अब उनके निशाने पर चेज मास्टर विराट कोहली का रिकॉर्ड है। साल 2016 में विराट कोहली ने पूरे आईपीएल सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार शतक लगाते हुए 973 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

अब शुभमन गिल के निशाने पर उनका यह रिकॉर्ड है। गिल ने इस सीजन अभी तक 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं। गिल अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रन बना लेते हैं तो वे आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इतना ही नहीं वह जिस लय में हैं वह एक सीजन चार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। पिछली चार पारियों में वह तीन शतक लगा चुके हैं।

13 रन बनाते ही तोड़ देंगे बटलर का रिकॉर्ड

दरअसल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में जोस बटलर दूसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने 2022 में 863 रन बनाए थे। ऐसे में गिल अगर इस मैच में 13 रन और बना लेते हैं तो वे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा गिल एक सीजन में 900 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज होने से अर्धशतक दूर और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करने से 122 रन दूर हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2023 09:27 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola