World Cup 2023: ICC खिताब का सूखा खत्म कर पाएगी टीम इंडिया? R Ashwin ने दिया कट-टू-कट जवाब

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin

विज्ञापन

World Cup 2023: भारत में इसी साल 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे विश्वकप 2023 की तैयारियां तेज हैं। शेड्यूल जारी होने के बाद सभी टीमें अपना मजबूत और कमजोर पक्ष पर काम कर रही हैं। मेजबान टीम इंडिया इस विश्वकप में ट्रॉफी उठाने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अब इसे लेकर टीम इंडिया के स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी राय दी है।

इस बार क्या ICC खिताब का सूखा खत्म कर पाएगी टीम इंडिया? इस सवाल को लेकर अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम घरेलू वर्ल्‍ड कप में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। रवि अश्विन ने कहा, ‘हम 2019 वर्ल्‍ड कप में भी मजबूत दावेदार के रूप में उतरे थे।

विज्ञापन

भारत खिताब की पसंदीदा टीम के रूप में होगी

अश्विन ने बताया कि ‘प्रत्‍येक आईसीसी इवेंट में सभी टीमों को बराबरी का मौका मिलता है। अगर आप मुझसे पूछे तो बता दूं कि प्रत्‍येक क्रिकेट मैच 50-50 के चांस के मुताबिक शुरू होता है। मगर 2023 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम खिताब की पसंदीदा टीम के रूप में उतरेगी।’

मैच की टाइमिंग बदली जाए

अश्विन ने कहा कि ‘निश्चित ही पूरा सोशल मीडिया इस बारे में बात कर रहा है कि भारत आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगा या नहीं? ‘भारत मजबूत टीम है। कुछ पहलुओं को छोड़ दे तो इस बार भारत के पास शानदार मौका है।’ रविचंद्रन अश्विन ने ओस से बचने के लिए सलाह देते हुए कहा कि डे/नाइट मैच की शुरुआत सुबह 11:30 या दोपहर 12 बजे से होनी चाहिए।

पिछले 10 साल से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

दरअसल, इस बार भारत में विश्वकप होना है। घरेलू जमीन पर टूर्नामेंट होने के कारण भारत को विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि पिछले 10 साल की तरह भारतीय टीम खिताब के करीब पहुंचकर चूक न जाए। इसके बाद अश्विन की ये प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ