World Cup 2023: 'बात कम करें और खेल पर...,' दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा

IND vs PAK: विश्व कप 2023 में भारत के हाथों मिली हार के बाद अब पाक टीम को उनके ही खिलाड़ी लताड़ लगा रहे हैं।

World Cup 2023 IND vs PAK danish kaneria Mohammad Rizwan

दानिश कनेरिया

विज्ञापन

World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप 2023 में भारत के हाथों मिली हार के बाद अब पाकिस्तान टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल 14 अक्टूबर को विश्व कप में खेले गए भारत-पाक मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को भारत के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान की ना तो गेंदबाजी चली और ना ही बल्लेबाजी, लेकिन अब पाक टीम पर उनके ही पूर्व खिलाड़ियों और फैंस की आलोचना भरी जुबान चल रही है। पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अपनी टीम की हार के बाद उनको खूब लताड़ा।

दानिश ने पाक टीम को लगाई लताड़

भारत के हाथों विश्व कप में मिली हार के बाद पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया का कहना है कि, बातों पर कम ध्यान देकर हमें खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपनी ही टीम को लताड़ लगाते हुए कहा कि, “बात कम करें और खेल पर ज्यादा ध्यान दे।”

विज्ञापन

दानिश कनेरिया से पहले शोएब अख्तर, वकार यूनिस, रमीज राजा सरीखे पूर्व पाक क्रिकेटर्स भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करते दिखे। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर्स इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर ने बाबर आजम की टीम से हार के बाद मजे भी लिए।

पाकिस्तान को मिली करारी हार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मैच में करारी हार मिली थी। इस हार के बाद पाकिस्तान को लगातार कई पूर्व क्रिकेटर्स भी नसीहत दे रहे हैं। इस मैच में पाकिस्तान की टीम एक वक्त अच्छी पोजीशन में थी। पर अचानक टीम ने 36 रन में ही आखिरी आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 191 रन पर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए थे। जवाब में टीम इंडिया 31वें ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ