WI vs IND: टीम इंडिया के गेंदबाजों से क्या चाहत रखते हैं रोहित शर्मा? जीत के बाद साफ-साफ बता दिया, जानें
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma praised Mohammad Siraj
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma praised Mohammad Siraj
WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद टेस्ट बारिश की खलल के चलते ड्रा रहा। इसके साथ ही भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की तारीफ की। वह मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से बेहद खुश दिखे। दूसरे टेस्ट में सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट निकाले थे।
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन बारिश की वजह से पांचवे दिन एक भी बॉल का खेल नहीं हो सकता। इस तरह मैच बराबरी पर खत्म हुआ। सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की। रोहित के अनुसार, कुछ ही समय में सिराज ने अपने आपको एक बेहतरीन गेंदबाजी के रूप में साबित कर लिया है और उन्होंने बड़ी छलांग लगाई है।
रोहित ने अपने बयान में कहा ‘सिराज को मैं काफी करीब से देख रहा हूं। उन्होंने काफी लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने इस गेंदबाजी अटैक को लीड किया। हालांकि मैं नहीं चाहता कि कोई गेंदबाजी अटैक को लीड करे, मैं चाहता हूं कि हर कोई लीडर बने, जब उनके हाथ में गेंद हो। आप चाहते हैं कि हर एक तेज गेंदबाज अपनी जिम्मेदारी उठाए।’
अगर दूसरे टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 438 रन बनाये थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 255 रन पर सिमट गई थी। 183 रनों की बड़ी बढ़त लेने के साथ भारत ने दूसरी पारी में तूफानी अंदाज में बैटिंग की और 181/2 का स्कोर बनाकर विंडीज के सामने जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मेजबान टीम ने चौथे दिन के अंत तक 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए थे। पांचवें दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: