WI vs IND 3rd ODI: 10 साल बाद वनडे में लौटा ये स्टार खिलाड़ी, रोहित ने नकारा तो पांड्या ने कराई प्लेइंग 11 में एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 3rd ODI
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 3rd ODI
WI vs IND 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस अमह मुकाबले में टीम इंडिया में 2 कुछ बदलाव किए गए हैं। तीसरे वनडे के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 10 साल बाद स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट की टीम प्लेइंग 11 में वापसी कराई है।
जयदेव उनादकट को खराब फॉर्म में चल रहे उमरान मलिक की जगह प्लेइंग 11 में एंटी मिली है। पहले दो वनडे में उमरान फ्लॉप रहे थे। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। 2 मैचों में उन्होंने 6 ओवर डाले थे। वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।
जयदेव उनादकट ने 2013 में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ही आखिरी मैच खेला था। इसके बाद वनडे टीम में उनकी वापसी नहीं हो पाई थी। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में वापसी की। उनादकट को आईपीएल 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जगह मिली थी, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे।
🚨 West Indies opt to bowl in 3rd ODI #WIvIND #INDvWI
🏏Hardik leads out India again (No Kohli, Rohit in XI)
🏏 Jaydev Unadkat plays in his first ODI since November 2013 pic.twitter.com/kP61d4dp9T
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 1, 2023
जयदेव उनादकट के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 7 वनडे मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वह 10 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिनमें 14 विकेट निकाले थे। 4 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। खास बात ये है कि उनादकट ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 382 विकेट चटकाए हैं। वह 116 लिस्ट-ए मुकाबलों में 168 विकेट ले चुके हैं।
A look at #TeamIndia's Playing XI for the third and final ODI.
Two changes – Ruturaj Gaikwad and Jaydev Unadkat come in the XI for Umran Malik and Axar Patel. #WIvIND pic.twitter.com/WZHOXVARFb
— BCCI (@BCCI) August 1, 2023
इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: