IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गायकवाड़ की वापसी, रहाणे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

WI vs IND India’s squads announced for West Indies Tests series

WI vs IND India’s squads announced for West Indies Tests series

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा कप्तानी करते दिखेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे को उपकप्तानी सौंपी गई है। इस टीम में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली, उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। वहीं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की वापसी हुई है।

इन युवाओं को पहली बार टेस्ट टीम में मिली जगह

टीम इंडिया की टेस्ट टीम में पहली बार यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है। अब देखना होगा कि इनमें से किसी को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या फिर नहीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1672175213084295170?s=20

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 12 जुलाई से 16 जुलाई तक
दूसरा टेस्ट- 20 जुलाई से 24 जुलाई तक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ