WI vs IND 1st Test: रोहित के साथ जायसवाल करेंगे ओपनिंग, वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11, 3 गेंदबाज शामिल
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 1st Test Wasim Jaffer
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 1st Test Wasim Jaffer
WI vs IND 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को जगह दी है। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को रखा है। वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करने आएंगे। पहला टेस्ट कुछ ही देर में डोमिनिका में शुरू होने वाला है।
वसीम जाफर ने मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और रवींद्र जडेजा को सौंपी है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को नहीं चुना। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को बतौर आलराउंडर प्लेइंग 11 में शामिल किया है।
वसीम जाफर ने जयदेव उनादकट को बतौर तेज गेंदबाज शामिल किया। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और युवा गेंदबाज मुकेश कुमार को जगह दी है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: