Virat Kohli Anushka Sharma wedding anniversary: विराट की शादी के बाद की पहली पोस्ट हो रही वायरल

Virat Kohli Anushka Sharma wedding anniversary: विराट कोहली और अनुष्का आज अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रहे हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma wedding anniversary virat post

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma wedding anniversary: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रहे हैं। साल 2017 में विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का हर मामलें में एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखते है।

जब विराट कोहली मैदान पर हो अनुष्का शर्मा स्टेडियम में उनको सपोर्ट करने न पहुंचे ऐसा बहुत कम ही देखा गया है। अधिकतर मैचों में अनुष्का शर्मा विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचती है। हाल ही में खेले गए वनडे विश्व कप में भी स्टेडियम से अनुष्का की काफी तस्वीरें वायरल हुई थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर में रहती है विराट-अनुष्का की जोड़ी

सोशल मीडिया पर भी वरिाट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं। दोनों के कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार दोनों काफी फनी वीडियो भी शेयर करते है। फैंस इन दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी भी है। जिसका नाम इन दोनों ने वामिका रखा है। कोहली और अनुष्का को एक-दूसरे और बेटी वामिका के साथ यात्रा करना पसंद है।

विज्ञापन

जब भी ये दोनों बाहर निकलते हैं वामिका को भी इनके साथ देखा जाता है। हालांकि विराट-अनुष्का बेटी वामिका को लेकर काफी पॉजेशिव भी रहते हैं। जिसके चलते उन्होंने आज तक मीडिया के सामने अपनी बेटी का चेहरा दिखने नहीं दिया। हालांकि एक बार किसी कैमरामैन ने वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद विराट और अनुष्का काफी गुस्से में नजर आए थे और इन दोनों ने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बेटी की तस्वीर नहीं ली जाए।

विज्ञापन

कई बार टीवी विज्ञापन के दौरान भी इन दोनों को एक साथ सूट करते हुए देखा जाता है। कुछ अफवाहें भी अब सामने आ रही हैं कि अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है। हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ