IPL में किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट? देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

Top 5 wicket takers in IPL history
Edited By Bhoopendra Rai

Top 5 wicket takers in IPL history
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 5 अप्रैल को खेला गया आईपीएल का आठवां मुकाबला काफी रोचक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भले ही राजस्थान रॉयल्स हार गई हो, लेकिन इस टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 4 ओवरों में 50 रन दिए और जीतेश शर्मा का शिकार किया।
युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के दिग्गज बॉलर रहे लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में मलिंगा के नाम 170 विकेट हैं, जबकि चहल के अब 133 मैचों में अब 171 विकेट हो गए हैं। चहल से आगे सिर्फ अब डीजे ब्रावो हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 183 विकेट चटकाए हैं। हम आपके लिए इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं, देखिए।
युजवेंद्र चहल आईपीएल में अब तक 133 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 484 ओवर डाले और 3691 रन देकर 171 विकेट निकाले हैं। चहल ने 4 ओवर मेडन भी डाले हैं। 40 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन हैं। वह 4 बार 4 जबकि एक बार विकेट ले चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: