---विज्ञापन---

TNPL 2023: सेम-टू-सेम…शुभमन गिल के विकेट जैसा कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल का विकेट विवाद का विषय बन गया था। दरअसल, कैमरून ग्रीन ने जब कैच लिया तो ऐसा लगा कि बॉल जमीन को छूते हुए उनके हाथों में गई है। हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। अब एक ऐसा ही नजारा […]

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल का विकेट विवाद का विषय बन गया था। दरअसल, कैमरून ग्रीन ने जब कैच लिया तो ऐसा लगा कि बॉल जमीन को छूते हुए उनके हाथों में गई है। हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। अब एक ऐसा ही नजारा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दौरान देखने को मिला है। बुधवार को एनपीआर कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल में नेल्लई रॉयल किंग्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझांस के बीच खेले गए मुकाबले में एक कैच चर्चा का विषय बन गया।

---विज्ञापन---

बल्लेबाज सूर्यप्रकाश बने शिकार

किंग्स की पारी के चौथे ओवर के दौरान बल्लेबाज लक्ष्मेश सूर्यप्रकाश ने जैसे ही आगे आकर ऑफ स्टंप से दूर जाती बॉल को खेलने की कोशिश की, गेंद उनके बल्ले के किनारे को छूकर एस राधाकृष्णन के पास गई, जिन्होंने स्लिप में कैच लपक लिया। कंफ्यूज हुए अंपायरों ने निर्णय को तीसरे अंपायर को भेज दिया, जिसने कई बार इसे रिव्यू किया और आखिरकार सूर्यप्रकाश को आउट करार दे दिया। हालांकि रिप्ले में कई बार ऐसा लगा कि बॉल जमीन को थोड़ा छूते हुए गई है, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे सही कैच माना। गिल की घटना की तरह ही यह फैसला भी गेंदबाज के पक्ष में गया।

तमिझांस ने दर्ज की जीत

गिल को आउट करार दिए जाने की वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री, आकाश चोपड़ा और अन्य जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की थी। टीएनपीएल मैच की बात करें तो किंग्स को 124 रनों पर समेट दिया गया। जिसमें सोनू यादव 35 रन बनाकर टीम के लिए रन-स्कोरर बने थे। भुवनेश्वरन के 5 विकेट हॉल के अलावा जी पेरियास्वामी ने भी दो विकेट लिए। बाद में तमिझांस ने एस राधाकृष्णन और तुषार रहेजा की जोड़ी के बूते आसानी से जीत दर्ज की।

First published on: Jun 21, 2023 08:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola