KKR को आईपीएल ट्रॉफी से दूर कर रही ये बड़ी कमजोरी, दिग्गज खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की तैयारी में लगी हुई है. इसी बीच एक दिग्गज खिलाड़ी ने इस सीजन टीम की एक बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है. अगर टीम ने अपनी इस कमजोरी पर काम नहीं किया तो मुसीबत में घिर सकती है.

jacket (92)

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. टीम एक बार फिर से अजिंक्य रहाणे की कप्तानी खेलने के लिए उतरेगी. पिछली बार की तुलना में टीम इस सीजन काफी बदली हुई और दमदार नजर आ रही है. हालांकि टीम में इस बार एक कमजोरी भी नजर आ रही है जिसके चलते खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने बड़े सवाल किए हैं. क्या है ये कमजोरी आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

डु प्लेसिस ने बताई KKR की कमजोरी

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़े सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, “केकेआर की गेंदबाजी पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. उनके गेंदबाज चोटिल हैं. उनको अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को उतारना होगा और गेंदबाजी में भी उस अनुभव को लाना होगा. उनके पास दुनिया के 2 बेहतरीन स्पिनर हैं जो कि टीम को चैंपियन बना सकते हैं. वरुण और नरेन को आग लगानी होगी.”

विज्ञापन

टीम के 2 धाकड़ तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मथीशा पथिराना पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक रही है तो वहीं मुस्तफिजुर रहमान को टीम पहले ही रिलीज कर चुकी है. ऐसे में अब वैभव अरोड़ा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. 

रहाणे पर होगा कप्तानी का दारोमदार

अजिंक्य रहाणे के ऊपर एक बार फिर से टीम की कप्तानी का दारोमदार होगा. पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम ने 8वें नंबर पर खत्म किया था. इस बार टीम ने मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा है जो कि इस बार टीम के लिए टूर्नामेंट में दम दिखाते हुए नजर आएंगे. टीम की सबसे मजबूत कड़ी की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे की तिकड़ी धमाल मचाने के लिए उतरेगी. इसके बाद निचले क्रम में कैमरून ग्रीन भी धमाल मचाने के लिए तैयार होंगे. हालांकि, उनके ऊपर काफी दबाव भी होगा.

विज्ञापन

केकेआर की टीम इस सीजन का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ