---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: पत्रकार से भिड़ा KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी, कोच को देना पड़ा दखल, जानें पूरा मामला

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले केकेआर का एक खिलाड़ी मुसीबत में घिरता हुआ नजर आ रहा है. मिनी ऑक्शन में टीम ने इस खिलाड़ी को सबसे महंगा खरीदा था. पत्रकारों के साथ इस खिलाड़ी की बहस इतनी बढ़ गई कि कोच को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स का एक खिलाड़ी बड़े विवाद में घिरता हुआ नजर आ रहा है. टीम ने जिस खिलाड़ी को इस बार मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे दाम में खरीदा था उसका पत्रकार के साथ बहस करने का मामला सामने आ रहा है. मामला इतना बढ़ गया था कि कोच को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल से पहले बड़े विवाद में नजर आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से भिड़े ग्रीन

कैमरून ग्रीन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच सिडनी के मैदान पर एक मुकाबला खेला गया जिसमें ग्रीन भी खेले. उन्होंने इस मैच में बेहतरीन 135 रनों की पारी खेली. मैच खत्म होने के बाद पत्रकारों को उम्मीद थी कि ग्रीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन उन्होंने पहले इसके लिए मना कर दिया. हालांकि, बाद में वो इंटरव्यू के लिए तैयार हो गए. इस दौरान वो पत्रकार के साथ तीखी बहस करते हुए दिखे.

---विज्ञापन---

फॉर्म के बारे में बात करने पर भड़के

मैच के बाद पत्रकारों के साथ हुई खास बातचीत में उनकी फॉर्म के बारे में सवाल खड़े हुए तो कैमरून ग्रीन भड़क गए. शुरुआत में उनसे उनकी फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अच्छे से जवाब दिया. इसके बाद उनके खराब बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया. इसी के साथ वो उठ के जाने लगे और जाते-जाते कहा, “टाइम वेस्ट है. इसके बाद  रिपोर्टर के बताया कि वो लोग पूरे दिन से उनका इंतजार कर रहे थे. इसके जवाब में ग्रीन कहते हैं “तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हो? क्यों मुझे टारगेट कर रहे हो?”

KKR के लिए खेलने उतरेंगे ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल में इस बार केकेआर के लिए खेलने के लिए उतरेंगे. फ्रेंचाइजी ने उनको 25.20 करोड़ में खरीदा है. कोलकाता की टीम अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026: इस सीजन ये खिलाड़ी जीतने वाला है ऑरेंज कैप! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

First published on: Mar 18, 2026 01:19 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola