Indian Premier League

IPL 2026 से पहले आई 3 बुरी खबरें, खिलाड़ियों की चोट ने RCB-KKR को टेंशन में डाला!

Indian Premier League: आईपीएल 2026 की शुरुआत में मात्र 10 दिन रह गए हैं. इस टूर्नामेंट से पहले कुछ टीमों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. चोटिल होने के कारण कुछ प्लेयर IPL के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. इससे उनकी प्लानिंग पर बुरा असर पड़ सकता है.

Indian Premier League: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन में 10 दिन बचे हैं और सभी टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं. विराट कोहली भी बेंगलुरु आ गए हैं और जल्द ही RCB प्लेयर्स के साथ अभ्यास शुरू कर देंगे. IPL को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है लेकिन चोट ने टीमों की टेंशन बढ़ाई हुई है. पिछली बार RCB को चैंपियन बनाने वाले स्टार गेंदबाज के खेलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

खिलाड़ियों की चोट ने टीमों को टेंशन में डाला

RCB के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हैं और शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वो भी कमर की चोट के कारण काफी महीनों से बाहर हैं और IPL के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. इसके अलावा हर्षित राणा की चोट ने भी KKR की चिंता बढ़ाई है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ